🌟 Vision
समाज के समन्वित विकास में शिक्षा की अनिवार्यता को दृष्टिगत रखते हुए पारंपरिक ज्ञान-अनुशासन की सृजनात्मक संभावनाओं का दोहन तथा उच्च शिक्षा के जनतंत्रीकरण और मूलगामीकरण की दृष्टि से समर्थ बौद्धिक संसाधन का विकास।
Keeping in view the imperative of education in the integrated development of society, harnessing the creative possibilities of traditional knowledge disciplines, and developing capable intellectual resources with a view to democratization and radicalization of higher education.
🎯 Mission
-
शिक्षण एवं सतत मूल्यांकन के माध्यम से छात्रों को पाठ्य सामग्री का समुचित बोध प्रदान करना तथा उनके द्वारा अर्जित ज्ञान को दैनंदिन व्यवहार से जोड़ने की दृष्टि विकसित करना। To provide a proper understanding of the text material to the students through teaching and continuous assessment, and evolve a vision to link the knowledge acquired by them with day-to-day practice.
-
शिक्षण एवं शोधकार्य हेतु सकारात्मक वातावरण और शैक्षणिक संसाधन विकसित करना। To develop a positive environment and educational resources for teaching and research.
-
छात्रों की वैचारिक दृष्टि तथा कल्पनाशीलता को मुक्त करने के लिए विचार और विश्लेषण का उपक्रम निर्मित करना। To create an undertaking of thought and analysis to unleash the conceptual vision and imagination of the students.
-
विद्यार्थियों को भाषिक क्षमता (श्रवण, वाचन, लेखन) विकसित करने हेतु प्रेरित करना। To inspire students to develop language skills (listening, speaking, reading, and writing).
-
विद्यार्थियों में अंतर्निहित साहित्यिक सौंदर्यात्मक रुझान के साथ उनकी विविध रूपात्मक रचनात्मकता को विकसित करना। To encourage and promote interest in appreciating literature, developing aesthetic sensibility, and nurturing all forms of creativity inherent in students.